Thursday, January 22, 2026
Homeनावां शहरनावां के कुशल गौड़ को मिला डीजी एनसीसी कमांडेशन कार्ड

नावां के कुशल गौड़ को मिला डीजी एनसीसी कमांडेशन कार्ड

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) कोटा के आर्मी विंग के दो कैडेट कुशल गौड़ और ट्विंकल दाधीच को उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के लिए डीजी एनसीसी कमांडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

कैडेट कुशल गौड़ पुत्र विपिन बिहारी डीडवाना-कुचामन जिले के नावां शहर के निवासी हैं।

- विज्ञापन -image description

यह उपलब्धि एनसीसी अधिकारी डॉ. शांतिलाल मीणा के निर्देशन में हासिल हुई।

आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि यह सम्मान कैडेट्स के अनुकरणीय योगदान और कर्तव्यनिष्ठ सेवा का परिणाम है। विश्वविद्यालय का एनसीसी विंग हर वर्ष कई छात्रों को अधिकारी रैंक तक पहुँचाकर थलसेना, नौसेना और वायुसेना में भेजता रहा है।

- Advertisement -ishan

सम्मान के बाद दोनों कैडेट्स ने आरटीयू कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, साहस और नेतृत्व का विकास करता है तथा विश्वविद्यालय को अपने कैडेट्स की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने उन्हें भविष्य में भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. शांति लाल मीणा के मार्गदर्शन में आरटीयू एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स को कठोर सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व और अनुशासन की शिक्षा भी देता है। स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यक्रमों में कैडेट्स सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!