Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: राहुल गांधी की पोस्ट रिपोस्ट करने पर पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

डीडवाना-कुचामन: राहुल गांधी की पोस्ट रिपोस्ट करने पर पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. सरकार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों वाली राहुल गांधी की पोस्ट को डीडवाना कुचामन पुलिस के ऑफिशल अकाउंट से रिपोस्ट किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले में एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

रात 11 बजे जारी हुआ पुलिस का स्पष्टीकरण

दरअसल, बुधवार रात करीब 11:00 बजे डीडवाना कुचामन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया — जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस के X हैंडल पर हुई वायरल पोस्ट के संबंध में फैक्ट चेक: जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस इस पोस्ट का समर्थन नहीं करती है। उक्त पोस्ट को संज्ञान में आते ही हटा दिया गया है।
X हैंडल का संचालन करने वाले कार्मिक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उक्त पोस्ट किसी कर्मचारी की गलती अथवा अकाउंट हैक कर की गई है — इस संबंध में जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना को सौंपी गई है।”

- विज्ञापन -image description

पूरा मामला क्या है

नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को बीजेपी, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हरियाणा चुनाव 2024 में 25 लाख वोट चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि “बिहार में भी ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है।”

इसके बाद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा —

“वोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है — और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत आपके सामने हैं।”

- Advertisement -ishan

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कई उदाहरण दिए —

  • ब्राज़ील की एक मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में 10 बूथों पर 22 वोट, अलग-अलग नाम से।
  • एक ही फोटो के साथ 223 वोट एक बूथ में, हर बार नया नाम।
  • एक ही घर में 501 वोटर दर्ज, जबकि वह घर केवल कागजों पर मौजूद।
  • पूरे राज्य में 1,24,177 फर्जी तस्वीरों वाले वोटर।
  • हजारों लोग ऐसे, जिनके वोट हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह दर्ज हैं — जिनमें कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
  • दो मंज़िला पुराने मकान, कोई ‘फुटपाथ या खंभा’ नहीं, फिर भी ‘मकान संख्या 0’।
रिपोस्ट किया गया ट्वीट।

राहुल गांधी ने लिखा —

“मानना पड़ेगा — व्यवस्था सच में टाइट थी। और यह साफ है कि EC और BJP ने मिलकर हरियाणा का चुनाव चुराया है।
मैं भारत के युवाओं और Gen-Z से अपील करता हूं कि सत्य और अहिंसा का हाथ थामें और भारी संख्या में मतदान करें।
वोट चोरी को हराने और लोकतंत्र की रक्षा करने का यही सबसे बड़ा हथियार है।”

राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

जब यही ट्वीट डीडवाना कुचामन पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट से रिपोस्ट हुआ, तो राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।
लोगों ने सवाल उठाया कि किसी पुलिस विभाग के आधिकारिक हैंडल से राजनीतिक ट्वीट को क्यों समर्थन मिला। भाजपा प्रवक्ताओं ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई, जबकि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर जमकर बहस छिड़ गई।

क्योंकि राहुल गांधी के ट्वीट में यह दावा किया गया था कि भारत के चुनाव आयोग (EC) और बीजेपी ने मिलकर हरियाणा का चुनाव चुराया है, इसलिए मामला और संवेदनशील हो गया।

डीडवाना कुचामन पुलिस का स्पष्टीकरण।

एसपी ऋचा तोमर ने की कार्रवाई

मामले के गर्म होने और उच्च अधिकारियों तक सूचना पहुंचने के बाद डीडवाना कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने त्वरित कार्रवाई की।
उन्होंने ट्वीट रिपोस्ट करने वाले पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना को सौंप दी।

BJP-EC ने चुनाव चुराया वाले राहुल के ट्वीट को डीडवाना कुचामन पुलिस ने किया रिपोस्ट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!