Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: INTUC के महासचिव अभय सिंह हैदराबाद में PSI की राष्ट्रीय...

कुचामन सिटी: INTUC के महासचिव अभय सिंह हैदराबाद में PSI की राष्ट्रीय बैठक में होंगे शामिल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान विद्युत प्रसारण मजदूर कांग्रेस (INTUC) के महासचिव अभय सिंह को 12 नवंबर को हैदराबाद में होने वाली पब्लिक सर्विस इंटरनेशनल (PSI) की राष्ट्रीय समन्वय समिति (NCC) की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

संगठन के अध्यक्ष पुखराज सांखला ने बताया कि PSI द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान से केवल कर्मचारी नेता अभय सिंह को आमंत्रण मिला है, जो संगठन के लिए गौरव का विषय है।

- विज्ञापन -image description

जानकारी मिलते ही पूरे बिजली श्रमिक संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक श्रमिकों ने फोन और संदेशों के माध्यम से अभय सिंह को शुभकामनाएं दीं।

सांखला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रण मिलना संगठन के प्रभाव और विश्वास को दर्शाता है। यह अवसर राजस्थान के विद्युत क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की आवाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने का माध्यम बनेगा।

- Advertisement -ishan

बैठक में सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न संगठनों की नीतियों, श्रमिक हितों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कुचामन सिटी: मंत्री विजयसिंह ने किया महाराजा अग्रसेन महादेवलाल भोमराजका द्वार का लोकार्पण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!