Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गौड़ ब्राह्मण महासभा के आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर...

कुचामन सिटी: गौड़ ब्राह्मण महासभा के आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान की जिला शाखा नागौर एवं डीडवाना–कुचामन जिले द्वारा आयोजित आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को नीलम कुंज डीडवाना रोड पर किया गया। पोस्टर विमोचन का कार्य कुमारी साक्षी गौड़ द्वारा किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, जिला महामंत्री सुरेश कुमार गौड़, महिला जिला अध्यक्ष  निर्मला ड्योढ़ीदार, जिला महामंत्री मिंटू गौड़ सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

समारोह 28 दिसंबर को रामसिया में

महासभा के युवा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमल कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा का आठवां प्रतिभा सम्मान समारोह ग्राम रामसिया, तहसील मकराना में 28 दिसंबर 2025 (रविवार) सुबह 11:15 बजे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिले की लगभग 300 मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे जिनमें विजय कुमार लाटा, गोपाल महर्षि, श्यामसुंदर गौड़, मनीष कौशिक, संपतराज जोशी, नगर अध्यक्ष प्रभात प्रधान, नगर महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गौड़, कथावाचक विवेकानंद गौड़, राजेंद्र प्रसाद गौड़, पवन कुमार गौड़, सचिन गौड़, मुरारी शर्मा एवं महिला मंडल की अनेक पदाधिकारी शामिल थीं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!