Homeडीडवानाडीडवाना: सालासर रोड पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत

डीडवाना: सालासर रोड पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: सालासर मार्ग पर सोमवार देर रात दो कारों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद स्थिति स्थिर बताई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – 65 वर्षीय श्यामसिंह निवासी देवराठी अपनी स्विफ्ट कार से गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार ने अचानक मोड़ पर टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायल शख्स को बाहर निकाला।

श्यामसिंह को तुरंत निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

- Advertisement -ishan

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments