Wednesday, April 15, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन पुलिस बोली– MLA भाकर को खुद से लगी चोट, नहीं हुआ...

डीडवाना-कुचामन पुलिस बोली– MLA भाकर को खुद से लगी चोट, नहीं हुआ लाठीचार्ज, MP अमराराम ने किया महापड़ाव का ऐलान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को कस्टोडियन भूमि विवाद को लेकर हुए किसानों के प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार का लाठीचार्ज नहीं किया गया। वहीं लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के पैर में लगी चोट पुलिस की कार्रवाई से नहीं बल्कि स्वयं घटना के दौरान हुई थी।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस के अनुसार – 27 अक्टूबर 2025 को प्रदर्शनकारियों द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय परिसर घेरने के प्रयास को रोकने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान विधायक मुकेश भाकर बैरिकेड पर चढ़कर कलक्टर कार्यालय में प्रवेश का प्रयास कर रहे थे, जिससे उनके पैर में हल्की चोट लगी। पुलिस ने कहा कि यह पूरी घटना वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने वीडियो शेयर किया –

मुकेश भाकर बोले – जनप्रतिनिधियों को लाठियां मारी

वहीं, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने कल डीडवाना-कुचामन कलेक्ट्रेट घेराव के बाद कहा कि उन्हें पैर में चोट लगी। उन्होंने कहा कि सांसद अमराराम सहित विधायक और जनप्रतिनिधि यहां हैं, सरकार कस्टोडियन भूमि को जोर-जबरदस्ती आवंटित कर रही है। उसके खिलाफ यह धरना था। जब कलक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे तो बैरिकेडिंग कर रोका गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धक्का-मुक्की की और लाठीचार्ज भी किया चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ  लेकिन हम रुकने वाले नहीं।

- Advertisement -ishan
विधायक मुकेश भाकर के पैर में लगी चोट।

10 नवंबर को महापड़ाव का ऐलान

सांसद अमराराम ने कहा कि 15 अगस्त 1947 से जिस जमीन पर किसान खेती कर रहे हैं उसे भजनलाल सरकार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर से डीडवाना-कुचामन कलेक्ट्रेट पर जैसे कर्ज माफी और काले कानून में आंदोलन हुआ था, वह महापड़ाव यहां होगा और जीत कर ही वापस जाएंगे।

बता दें कि सोमवार को डीडवाना में कस्टोडियन भूमि विवाद को लेकर किसानों और जनसंगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट घेरने का प्रयास किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाया, लेकिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। इस दौरान सीकर सांसद अमराराम, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, पूर्व विधायक चेतन डूडी और बलवान पूनिया सहित कई नेता बैरिकेड्स पर चढ़कर किसानों के साथ प्रशासन के खिलाफ विरोध में शामिल हुए।

कलक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल।

प्रतिनिधि मंडल जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत से मिला

किसानों ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी पैतृक जमीनों को कस्टोडियन श्रेणी में डालकर कब्जा लिया जा रहा है और तत्काल वापसी की मांग की। धक्का-मुक्की में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के पैर में चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। नेताओं के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत से मिला और कस्टोडियन जमीनों को सरकारी घोषित करने का विरोध करते हुए किसानों को उनकी जमीनों पर खातेदारी अधिकार देने की मांग की।

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने प्रदान किया जिला परिषद कार्यालय और उप वन संरक्षक कार्यालय का पट्टा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!