Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अग्रवाल बने संगीत सदन के अध्यक्ष, गौड़ बने सचिव

कुचामन सिटी: अग्रवाल बने संगीत सदन के अध्यक्ष, गौड़ बने सचिव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: भारतीय संगीत सदन के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सदन सभागार में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा की उपस्थिति में संपन्न इस चुनाव में सर्वसम्मति से शिववकुमार अग्रवाल को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर संरक्षक श्याम सुंदर मंत्री ने नई समिति की घोषणा की। उपाध्यक्षों के रूप में सुनील माथुर और मुरारी गौड़, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार आचार्य, सह-कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, सचिव घनश्याम गौड़, सह सचिव बंशी लाल कांसोटिया, उप सचिव महेन्द्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा और ओम प्रकाश कुमावत, विमल पारीक को नियुक्त किया गया।

- विज्ञापन -image description

साथ ही व्यवस्थापक भानु प्रकाश ओदित्य, महिला संपर्क आरती सर्वा, सह व्यवस्थापक प्रकाश सर्वा और प्रभात प्रधान को भी सर्व समिति से चुना गया।

इस मौके पर अनिल कुमार माथुर, रमेश चावला, मुकेश राजपुरोहित, युसूफ भाटी, महेन्द्र लाटा, मनोहर पारीक, रामनिवास कुमावत और प्यारेलाल कुमावत भी मौजूद रहे। संगीत सदन में सोमवार को शाम आठ बजे किशोर नाइट कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: ICICI बैंक ने आयोजित किया बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments