नावां शहर के मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक ने क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।


इस दौरान संगठन सर्जन अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने की बात कही गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक, गुजरात से कांग्रेस चुनाव कमेटी की सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. याग्निक ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पर्ची की सरकार विकास करवाने में विफल रही है। जिससे आमजन इस सरकार से काफी परेशान है। कांग्रेस सरकार में चलाई गई आमजन हितार्थ योजनाओं को सरकार ने बंद कर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी हैं।
डॉ. याग्निक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सफलता की कुंजी है। बैठक में राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्य सचेतक व पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।

राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक टीम से डॉ जाहिया सबनम, विधायक गणेश घोघरा, सुनील पारीक, मकराना विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन, नावां पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत, कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बाबूलाल बजाज, कांग्रेस युवा संगठन के प्रदेश सचिव आसिफ खान खाचरियावास, नेता प्रतिपक्ष अवधेश पारीक, सेवादल अध्यक्ष अशोक सैनी, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नावां: फिक्की फ्लो फाउंडेशन ने ग्राम कांसेडा में बालिकाओं को वितरित की साइकिल






