Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का समर्थन करने वाले 4 युवक...

कुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का समर्थन करने वाले 4 युवक हिराणी से डिटेन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों के फॉलोवर्स और उनके कृत्यों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। यह कदम समाज में अपराध-विरोधी जागरूकता फैलाने और युवाओं को अपराधियों के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

हाल के दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में अपराधियों की छवि आकर्षक बनाकर उन्हें गुमराह करने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई। पुलिस ने खुफिया जानकारी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आधार पर उन व्यक्तियों की पहचान की जो गैंगस्टरों के अकाउंट्स को फॉलो करते हैं, गैंग के नाम से अकाउंट बनाकर वीडियो और फोटो शेयर करते हैं या उनके कृत्यों की प्रशंसा करते हैं।

- विज्ञापन -image description

ऋचा तोमर आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में और नेमीचन्द खारिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी के सुपरिविजन में कुचामन पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों के महिमामंडन और उनके फॉलोवर्स के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत पुलिस ने नरपत सिंह (29) पुत्र नाथुसिंह निवासी हिराणी, घीसू सिंह (28) पुत्र मोहन सिंह निवासी हिराणी, महेश गुर्जर (19) पुत्र धर्माराम निवासी हिराणी और रामेश्वर गुर्जर (20) पुत्र नाथूलाल निवासी हिराणी को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -ishan

ये सभी kd-urf-dharasingh-gurjar नाम की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े हुए थे और गैंगस्टरों के फॉलोवर्स बने हुए थे। इसके अलावा, एक नाबालिक लड़के को भी उनके परिजनों के समक्ष समझाईस दी गई ताकि वह अपराधियों के संपर्क में न आए। गिरफ्तार व्यक्तियों से गहन पूछताछ जारी है और यदि उन्हें अपराधियों से कोई संपर्क पाया जाता है तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि “यह अभियान अपराध मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी से अपील करते हैं कि अपराधियों का विरोध करें और कानून का साथ दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।” 

कुचामन गैंग_001 से जुड़े तीन युवक डिटेन, गैंगस्टरों को करते हैं फॉलो; पुलिस कर रही पूछताछ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!