Friday, May 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: व्यापारी हत्याकांड में कल धरने पर पहुंचेंगे हनुमान बेनीवाल

कुचामन सिटी: व्यापारी हत्याकांड में कल धरने पर पहुंचेंगे हनुमान बेनीवाल

पुलिस ने किया आरोपी पर 25,000 का इनाम घोषित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन में आज सुबह व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

- विज्ञापन -image description
image description

उद्यमी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए चल रहे धरने में कल दिनांक 08 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल पहुंचेंगे, जिनके आने की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से दी।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आह्वान किया है। 

आज धरने स्थल पर कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे, जिनमें परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी शामिल थे। उन्होंने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।

- Advertisement -ishan

बता दें कि आज पुलिस ने पूरे रेंज में नाकाबंदी की, हालांकि सुबह हत्या को अंजाम देने के बाद से आरोपी का कोई पता नहीं चला और पुलिस उसे पकड़ने में अभी तक नाकाम रही। वहीं, आज कुछ उच्च अधिकारी भी कुचामन पहुंचे जिनमें एडीजी आनंद श्रीवास्तव और एडीजी वी.के. सिंह शामिल थे।

पुलिस थाना कुचामन सिटी ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने या उसकी सही सूचना देने पर सहयोग और 25,000 रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। हेल्पलाइन नंबर: 8000372519

कुचामन सिटी पहुंचे एडीजी श्रीवास्तव और वीके सिंह, परबतसर-लाडनूं विधायक बोले- न्याय मिलने तक धरने पर रहेंगे

कुचामन सिटी पहुंचे डीआईजी, महेंद्र चौधरी बोले- पुलिस बस रील देख रही, हत्या की जिम्मेदारी गोदारा ने ली

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!