कुचामन सिटी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर नवल डालूका के नेतृत्व में चार भुजा बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।


करीब 300 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पथ संचलन कुचामनगढ़ पुरानी धान मंडी से शुरू होकर उपासरों की गली, चौराहे से मुख्य बाजार की ओर, बिसायतियों की गली, मिश्रों की गली, आथुणा दरवाजा, पार्क के पीछे, राजपूत छात्रावास बालाजी बाजार, सेंट्रल बैंक की गली, बस स्टैंड, गोल प्याऊ, सीकर रोड, मथुरा पोल, गोवर्धननाथ द्वार, कलालों की गली, रघुनाथ मंदिर, मुख्य बाजार से होता हुआ पलटन गेट जैन स्कूल पर समाप्त हुआ।
लगभग दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत रामनारायणाचार्य, नवल किशोर डालूका, नंदकिशोर बिड़ला, अन्तिमा अग्रवाल, सह विभाग कार्यवाहक रामेश्वर भाकर की उपस्थिति में हुआ।
शस्त्र पूजन और भारत माता के पूजन के साथ विधिवत कार्यक्रम आरंभ हुआ। सह विभाग कार्यवाहक रामेश्वर भाकर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। समापन पर नवल किशोर डालूका ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संघ की राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण और समाज सेवा में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और विशेष रूप से पंच परिवर्तन पर जोर दिया।
पथ संचलन में 3 साल के छोटे बालक से लेकर 80 साल तक के बुजुर्गों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीकांत मिश्रा, अंकुर काला, मोहित सेठी, राधेश्याम झंवर, विमल पारीक, आकाश जैन, अरुण पाराशर, सुरेंद्र गौड़, लावेश पारीक, पार्षद अंकित डालूका, रामौतार गोयल, पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, महावीर, अंकित काला, कमल पारीक, सौरभ गौड़, मनोज शेखराजका, सिद्धनाथ मराठा सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी में जिला स्तरीय केरियर फेयर का सफल आयोजन, कलक्टर ने छात्रों को किया प्रेरित






