कुचामन सिटी. चितावा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।


दरअसल, 22 सितंबर 2025 को चितावा थाना क्षेत्र के एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर टीकुराम व मनीष कुमार नामक युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस पर प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें बी.एन.एस. की धाराएँ 137(2), 87, 70(2), 64(2)(m), एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(W)(i)(ii), 3(2)(v)(va) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g)(1)/6 शामिल की गईं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी अरविन्द विश्नोई (आरपीएस) के सुपरविजन में अनुसंधान शुरू किया गया।
इस दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण, न्यायालय में बयान दर्ज करवाने तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने के बाद आरोपियों की पहचान की गई।

अनुसंधान के बाद पुलिस ने हिराणी निवासी टीकुराम कुमावत (21) पुत्र सुजाराम और भांवता निवासी मनीष मेघवाल (18) पुत्र गोपाललाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (नं. RJ 37 SK 4407) भी जब्त की गई।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में पुलिस टीम में तेजाराम पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी चितावा, पुखराज हैड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल रमेश कुमार, इन्द्राज और जयराम शामिल रहे।
कुचामन पुलिस ने 1.24 किलो डोडा चुरा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार






