Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुचामन सिटी: नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर के स्टेशन रोड स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसर में सोमवार को नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन एवं उनके प्रचार-प्रसार को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी उपलब्ध कराना और उनके प्रति जागरूक बनाना रहा।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नए आपराधिक कानूनों पर लाइव संबोधन भी आमजन को दिखाया गया, जिसे कार्यालय परिसर में लगे बड़े स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। लाइव प्रसारण के माध्यम से आमजन तक कानूनों की मुख्य बातें और उनके लाभों की जानकारी पहुंचाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया ने की। इस मौके पर डीएसपी अरविंद बिश्नोई, थाना प्रभारी लीलाराम, सीआई जोगेंद्र सिंह, सीएलजी सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!