Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी दीपावली, पंडितों व विद्वानों...

कुचामन में 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी दीपावली, पंडितों व विद्वानों ने सर्वसम्मति से तय की तिथि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत की कुचामन सिटी इकाई ने समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर मंत्री के मार्गदर्शन में चारभुजा मंदिर में दीपावली महापर्व की तिथि को लेकर मंदिर अर्चकों, विद्वानों और प्रबुद्ध जनों की विशेष बैठक आयोजित की।

- विज्ञापन -image description

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली महापर्व 20 अक्टूबर (सोमवार) को ही मनाया जाएगा। इस दिन अमावस्या तिथि विद्यमान रहेगी, जो शास्त्रसम्मत और लोकपरंपरा दोनों के अनुसार लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मानी गई है।
समिति पदाधिकारियों ने 91 वर्षीय ज्योतिर्विद एवं पंडित-वैद्य श्यामवरूप गौड़ से मिलकर विचार प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को ही शास्त्रसम्मत दीपावली पूजन किया जाना उचित रहेगा।

- विज्ञापन -image description

इस मत का समर्थन करते हुए पंडित छोटूलाल शर्मा और बनवारीलाल शर्मा ने भी कहा कि लोकाचार और परंपरा के अनुसार यही तिथि सर्वमान्य है। जो पंडितजन बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, उनसे दूरभाष पर मत प्राप्त किए गए — सभी ने 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने का समर्थन किया। नगर के प्रबुद्ध जनों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया।

बैठक में समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, सचिव परमानंद अग्रवाल, मुरलीधर गोयल, सत्यनारायण मोर, अनंत तिवाड़ी, नितेश शर्मा, राधेश्याम झंवर सहित अनेक साधक, विद्वान और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन में शहरी सेवा शिविर का संभागीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!