कुचामन सिटी। रमेश रूलानिया हत्याकांड के विरोध में चल रहे धरने के आज शाम समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।


मंत्री विजय सिंह से सफीक खान की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने की मांग रमेश रूलानिया के परिजनों ने की थी। अब प्रेरणा टावर की छत पर संचालित रूफटॉप रेस्टोरेंट को हटाने के लिए आरएसी और पुलिस फोर्स पहुंची।

यह टॉवर सफीक खान के बेटे सैफ के नाम पर है। जानकारी के अनुसार – पिछली बार जब व्यापारियों को धमकी मिली थी, तब इसकी सूचना रोहित गोदारा गैंग तक सफीक ने पहुँचाई थी। हालांकि, कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया था।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार कैलाशचंद इनानिया, परिषद के आयुक्त शिकेश कांकरिया, आरएसी और पुलिस की तैनाती की गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रूफटॉप रेस्टोरेंट को हटाया गया और विरोध करने वाली महिलाओं व अन्य लोगों को पुलिस ने सख्ती से हटाया। कार्रवाई अभी भी जारी है।
वीडियो देखें –
कुचामन: रमेश रुलानिया हत्याकांड में बनी सहमति, मंत्री विजय सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुआ फैसला






