Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 21 किलोग्राम मिर्ची को किया...

कुचामन सिटी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 21 किलोग्राम मिर्ची को किया सीज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशों एवं जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि त्यौहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए “शुद्ध आहार — मिलावट पर वार” अभियान के तहत बुधवार को कुचामन के विभिन्न मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में श्री सालासर नमकीन से 21 किलोग्राम लॉन्ग मिर्ची सीज की गई। इसके अलावा दही, मावा, रसगुल्ला आदि के भी नमूने लिए गए।

- विज्ञापन -image description

पांचवा रोड़ स्थित मिष्ठान भंडारों से 30 किलोग्राम सोहनपपड़ी और नमकीन लड्डू मौके पर नष्ट किए गए क्योंकि वे खाने योग्य नहीं थे। नाप-तोल विभाग के अधिकारी सुरेश डूकिया ने असत्यापित इलैक्ट्रिक काटा के लिए 5,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया।

- Advertisement -ishan

खाद्य विभाग लगातार सैंपल लेकर जन प्रयोगशालाओं में जांच करवा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओं से खाद्य सामग्री खरीदें और पैक सामग्री पर पैकेजिंग एवं उपयोग की तिथि जरूर देखें।

इस दौरान टीम में बाबूलाल (खाद्य सुरक्षा अधिकारी), सुरेश डूकिया (नाप-तोल अधिकारी) और सहायक कर्मचारी राजू राम शामिल थे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!