कुचामन सिटी. रमेश रूलानिया हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई थी कि इसी दौरान क्षेत्र के एक अन्य व्यापारी को धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया।


व्यापारी को विदेश से आए व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी गई, जिससे व्यापारिक वर्ग में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार – कुचामन के निकटवर्ती गांव चितावा के शराब ठेकेदार को देर रात एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताते हुए कहा— “अपने बच्चों के खर्चे पानी की व्यवस्था कर दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।”
एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी जिसमें कहा कि “जय माता दी…नाम… जी एक तो दो बार फोन कर लियो, पाछो थारो कोई रिप्लाई कोनी आयो, कॉल को न उठा रिया। यदि कोई दिमाग में और कोई बात है तो बताइयो है न। काल्ने कोई और कोई फ़र्क आइडो होवे कोई। ठीक है? कोई सुखदेव गोगामेड़ी वाला को कोई राजपूताना को कोई वो दिमाग में होवे तो थे बताइयो मैंने, ठीक है न। वापस करियो मन कॉल, वीरेंद्र बोलूं। ठीक है?” इस धमकी से घबराए व्यापारी ने तुरंत चितावा थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा कॉल किस देश से आया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं।
अभी भी वीरेंद्र चारण के नाम से धमकी मिलना इस बात का सीधा संकेत है कि बदमाशों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। रमेश रूलानिया हत्या प्रकरण के बाद से ही व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है, ऐसे में इस ताजा धमकी ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया हत्याकांड में सात आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड






