Wednesday, April 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना: मौलासर में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 6...

डीडवाना: मौलासर में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय को मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description
image description

बच्ची के माता-पिता काम के लिए बाहर गए थे, बच्ची उस समय अकेली थी, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, घटना दिनांक 14 सितंबर 2025 को हुई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। दिन के करीब 02 बजे आरोपी संजय ने बच्ची को अपने घर बुलाने के लिए कहा कि उसकी मां ने फोन किया है। जब बच्ची दरवाजे पर गई, तो आरोपी ने उसका मुँह दबाकर उसे अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।

प्रार्थी ने 17 सितंबर 2025 को यह रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण संख्या 125 के तहत धारा 137(2), 85(1) बीएनएस 2023 एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थाना स्तरीय टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय ढोली (23) पुत्र ईश्वरराम निवासी  बेरी कला को मात्र 6 घंटे में डिटेन किया।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने बेहतर सूचना संकलन, तकनीकी सहायता और फिल्ड इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए आरोपी से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन, हिमांशु शर्मा (आर.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना और धरम पूनियां (आर.पी.एस.), वृताधिकारी वृत डीडवाना के निकटतम सुपरविजन में पुलिस टीम सक्रिय रही।

नावां: 10 वर्ष पुराने लूट व हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों को 10 वर्ष की सजा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!