Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में जलझूलनी एकादशी पर ढोल-नगाड़ों संग निकली रेवाड़ियां, ठाकुरजी को...

कुचामन सिटी में जलझूलनी एकादशी पर ढोल-नगाड़ों संग निकली रेवाड़ियां, ठाकुरजी को कराया जलविहार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में जलझूलनी एकादशी पर बुधवार को ढोल नगाड़ों के साथ रेवाड़ियां निकाली गईं, तो कई जगह मंदिरों में ही ठाकुरजी को जलविहार कराया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जिसमें लोग छोटे बच्चों, शिशुओं को रेवाड़ी के नीचे से निकालकर श्रीफल चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की।

- विज्ञापन -image description

पंडित छोटूलाल शर्मा ने बताया कि कुचामनगढ़ में सभी मंदिरों से ठाकुरजी को गाजे-बाजे के साथ लाया गया। राजा महाराजा के समय से कुचामनगढ़ में एक जगह होते हैं सभी ठाकुरजी, जहां एक जगह पर विराजमान किया गया और श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए गए। पुजारियों ने ठाकुरजी को जलविहार कराया।

इस दौरान रामदेवजी का मंदिर, सत्यानारायण मंदिर, कामदारों का मंदिर, श्री विश्वकर्मा मंदिर, जोशियों का मंदिर, चारभुजा मंदिर, रघुनाथजी का मंदिर, पिपली वाले बालाजी मंदिर और अन्य देवालयों-स्थानाओं पर जलझूलनी एकादशी मनाई गई।

- Advertisement -ishan

ढोल नगाड़ों से रेवाड़ियां निकाली गईं और रेवाड़ी के साथ चलने वाले लोगों ने शहर को चहुँओर “हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की” से गुंजा दिया।

इस दौरान ठाकुरजी को जलविहार करवाने के साथ गणमान्य नागरिकों ने सभी देवविमानों की सामूहिक महाआरती की और श्रद्धालुओं को पंजिरी का प्रसाद वितरण किया गया।

वर्षों पुरानी है परंपरा – 

जलझूलनी एकादशी पर ढोल नगाड़ों के साथ शहर के लगभग सभी मंदिरों से ठाकुरजी को जलविहार के लिए कुचामन किले में राजा महाराजा के समय से ही लाया जा रहा है। यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। यहां की सारी व्यवस्था कुचामन किले के द्वारा की जाती है।

नावां में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की निकाली रेवाडिय़ां

कुचामन सिटी में पैगंबर मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिवस, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!