Thursday, May 7, 2026
Homeपरबतसरपरबतसर भाजपा मंडल में नेक्स्ट जेन जीएसटी बचत उत्सव के तहत कार्यक्रम...

परबतसर भाजपा मंडल में नेक्स्ट जेन जीएसटी बचत उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर: भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने “घटी GST – मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” के नारों और पुष्पवर्षा से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। वित्त मंत्रालय व वाणिज्यिक कर विभाग के सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान ने जगाई बचत की चेतना

परबतसर शहर मंडल में #NextGenGST बचत उत्सव अभियान के तहत दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले महेश्वरी भवन में आयोजित सम्मेलन में शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठन और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसमें वित्त मंत्रालय एवं राजस्थान सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा लागू जीएसटी सुधारों के लाभ और व्यापार जगत पर उनके सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description

व्यापारी वर्ग ने जताया विश्वास, स्वदेशी को अपनाने का संकल्प

इसके बाद शहर मंडल के मुख्य बाजार में “जीएसटी बचत उत्सव” कार्यक्रम हुआ, जिसमें दुकानदारों व उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें सुधारों की जानकारी दी गई और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म अभियान जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ. देवीलाल दादरवाल, जिला सह संयोजक लादूराम चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री किशन भींचर, नवनील गौड़, मंडल अध्यक्ष अजय राठी, पूर्व जिला महामंत्री रामनिवास दिवाकर, भाजपा जिला मंत्री अमन जैन, राजेंद्र कुमावत सहित भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और व्यापारी वर्ग उपस्थित रहा।

अभियान के जिला संयोजक डॉ. देवीलाल दादरवाल ने बताया कि जिलेभर में इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जीएसटी सुधारों के लाभ जन-जन तक पहुँचाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

इन आयोजनों ने न केवल जीएसटी बचत उत्सव की भावना को मजबूत किया बल्कि व्यापारी वर्ग और उपभोक्ताओं के बीच विश्वास तथा वित्त मंत्रालय एवं राज्य वाणिज्यिक कर विभाग के प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भी किया।

कुचामन सिटी: भाजपा सेवा पखवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!