Friday, May 15, 2026
Homeनावां शहरनावां: गणपति महोत्सव का हुआ समापन, शोभायात्रा के साथ किया विसर्जन

नावां: गणपति महोत्सव का हुआ समापन, शोभायात्रा के साथ किया विसर्जन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी। शहर के आदर्श नगर में मंगलवार को गणपति महोत्सव का समापन कर शोभायात्रा के बाद विसर्जन किया गया। श्री गणपति आदर्श सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे गणपति महोत्सव का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

अंतिम दिन गणपति बप्पा की शोभायात्रा गाजे-बाजे, डीजे और भजन-कीर्तन के साथ निकाली गई। नगरवासियों ने घर-घर से बाहर आकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की।

- विज्ञापन -image description

शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुँची, जहाँ भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से गणेश प्रतिमाओं का वाहनों की मदद से मकराना के खिलेरी नाडा में विसर्जन किया। इस अवसर पर जगह-जगह आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण भी हुआ। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से माहौल गूँज उठा।

वहीं, इससे एक दिवस पहले भजन संध्या का आयोजन किया गया। समिति सदस्य सुमित सबनानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना रहा। प्रतिदिन आयोजित भजन संध्याओं और धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर भीम सिंह सोलंकी, कैलाश मिश्रा, बीटल शर्मा, कल्याण सिंह, अमर सिंह, पंकज खण्डेलवाल, राहुल, सौरभ, मोहित, दीपेश सहित महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नावां: धूमधाम से मनाई वीर तेजा व बाबा रामदेव जयंती

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!