Friday, May 8, 2026
Homeकुचामनसिटीनावां एसडीएम को 177 की कार्रवाई के नोटिसों के निस्तारण की मांग...

नावां एसडीएम को 177 की कार्रवाई के नोटिसों के निस्तारण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

साल्ट डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपखंड कार्यालय में मंगलवार को साल्ट डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार द्वारा नमक उत्पादकों को दिए गए 177 के नोटिसों के निस्तारण की मांग की।

- विज्ञापन -image description
image description

सोसाइटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने बताया कि नावां क्षेत्र में तहसीलदार की ओर से नमक उत्पादकों को 177 के नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलने के बाद नमक उत्पादकों ने लीज और कन्वर्जन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए। उन्होंने फाइलों का शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग की। साथ ही, नमक उत्पादन इकाइयों का कन्वर्जन कार्य शुरू करने की भी मांग की।

- विज्ञापन -image description

उत्पादकों ने नमक उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष दिनेश जांदू, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद कुमावत, रामेश्वर रणवा, पूरण सियाग, अधिवक्ता आनंदीलाल कुमावत और अरुण जोशी मौजूद रहे।

नावां में कुमावत समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!