डीडवाना स्थित गोपाल गोशाला में गोवंश की असामयिक मृत्यु की खबर सामने आई है। मृत गोवंश की संख्या 12 बताई जा रही है जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार – मृत गोवंश में 2 मादा और 10 नर शामिल हैं। 31 अगस्त को दो गोवंश की मौत हुई, जबकि अन्य 10 की मौत पहले हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृत गोवंश ने प्लास्टिक और सूखा चारा खा लिया था जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई और उनकी मौत हुई। मृत गोवंश के आसपास प्लास्टिक के अवशेष भी मिले हैं।

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के आदेश पर उपखंड प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पशु चिकित्सा अधिकारियों छोटी खाटू और केराप को भी शामिल किया गया।
प्रशासन ने गोशाला प्रबंधन को मृत गोवंश का वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, जीवित गोवंश की उचित देखभाल और भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

डीडवाना: मौलासर में मायके से आए रिश्तेदार ने किए जेवरात चोरी, आरोपी गिरफ्तार
लाडनूं: हीरावती गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
डीडवाना में डिप्लोमा कोर्स के नाम पर युवतियों से लाखों की ठगी, संस्थान संचालक फरार






