Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में युवती के जबरन धर्मांतरण का मामला, समाज के सैकड़ों...

कुचामन सिटी में युवती के जबरन धर्मांतरण का मामला, समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने

आरोप- माइंडवॉश कर घर से ले गए गहने

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में एक लड़की के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के प्रयास ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यह मामला ‘लव जिहाद’ के रूप में सामने आया है। जिसने खटीक समाज सहित सर्व समाज में गुस्से की लहर पैदा कर दी है।

- विज्ञापन -image description
image description

पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जबकि समाज के लोग प्रदर्शन कर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। घटना के पीछे एक युवक का नाम सामने आया है, जिसने धमकियां देकर युवती को भगा लिया और उसके माइंडवॉश का आरोप लगाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

शादी करने के लिए युवती के पिता पर बनाया दबाव

थाने में दी गई रिपोर्ट में कहा गया कि करीब एक महीने पहले आमीन पुत्र अयुब छीपा निवासी पांचवा रोड ने लड़की के पिता से मिलने का प्रयास किया और कहा कि वह उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। जब पिता ने साफ मना कर दिया, तो आमीन ने धमकी दी कि “मैं उससे शादी करके रहूंगा और उसका धर्म परिवर्तन करवा दूंगा। अगर तुम बीच में आए तो तुम्हें जान से मार दूंगा।”

आरोपी ने किया युवती का माइंडवॉश

परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन 17 सितंबर 2025 को आरोपी कथित तौर पर युवती का माइंडवॉश करके घर में रखे करीब 15 तोला सोने के गहने, ₹2,50,000 नकद और लगभग 1 किलो चाँदी, जो पिता ने अपनी पुत्री की शादी के लिए जमा कर रखी थे अपने साथ ले गया।

- Advertisement -ishan

अगले दिन परिवार को पता चला कि आरोपी ने युवती का जबरन धर्मांतरण करवा रहा है। परिवार का आरोप है कि यह सुनियोजित साजिश दलित परिवारों की बेटियों को निशाना बनाकर की जा रही है। इसमें कई लोग भी शामिल हैं।

समाज की आक्रोश रैली।

समाज का आक्रोश, उपसभापति के साथ ज्ञापन देने पहुंचे लोग

पीड़ित परिवार ने आज 20 सितंबर 2025 को कुचामन सिटी पुलिस थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने युवती का जबरन धर्मांतरण रोकने, चोरी हुए सोना-चांदी और नकदी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कुचामन पुलिस थाने में ज्ञापन देने पहुंचे उपसभापति के साथ समाज के लोग।

इधर, खटीक समाज में खबर फैलते ही आक्रोश फैल गया। उपसभापति हेमराज चावला के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए, जुलूस निकाला। थाने तक पहुंच कर  ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पीड़ित गरीब, दलित परिवारों की बालिकाओं को टार्गेट करके माइंडवॉश और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इस मामले में आरोपी के कृत्य के विरुद्ध समाज में गहरा आक्रोश है।

चेतावनी: 24 घंटे में बरामदगी, वरना आंदोलन

ज्ञापन में प्रशासन से कहा गया कि त्वरित जांच कर युवती को 24 घंटों के अंदर बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई समय पर नहीं हुई, तो क्षेत्र का खटीक समाज और अन्य समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

कुचामन सिटी में यह दूसरी बार है कि किसी  लड़की का अपहरण हुआ है। करीब एक महीने पहले भी कुमावत समाज की 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण हुआ था, इसमें धरना भी दिया गया, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

मामले से जुड़ी खबरें – 

कुचामन पुलिस थाने के सामने चल रहा कुमावत समाज का धरना हुआ समाप्त

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में फांसी की मांग के साथ पुलिस थाने का घेराव, कुमावत समाज सड़कों पर उतरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!