कुचामन सिटी पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों महेन्द्र और अनिल को गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामनसिटी नेमीचन्द खारिया (आरपीएस) और वृताधिकारी कुचामन सिटी अरविन्द विश्नोई (आरपीएस) के सुपरविजन में हुई।

दरअसल, आरोपी महेन्द्र और अनिल आम नागरिकों को झांसा देकर उनके बैंक खाते व एटीएम कार्ड किराये पर लेकर साइबर धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों द्वारा इस माध्यम से राशि को एटीएम, पीओएस मशीन या ई-मित्र के जरिए निकालकर अपनी योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते थे।
पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ा
03 सितंबर 2025 को गठित टीम द्वारा आसूचना के आधार पर महेन्द्र और अनिल को चैक किया गया। दोनों संदिग्ध साइबर फ्रॉड में संलिप्त पाए गए। टीम ने प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों महेन्द्र (21) पुत्र परमा राम निवासी बड्डु और अनिल (20) पुत्र नंदु राम जाट निवासी हुकमपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम – इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, प्रेमप्रकाश (साइबर सेल प्रभारी), राजकुमार, छोटूराम, बजरंग सिंह, लाल सिंह और आत्माराम (साइबर सेल) की विशेष भूमिका रही।
कुचामन सिटी: चैक प्रकरण में राजीनामा तोड़ने पर मुकेश कुमार गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल






