कुचामन सिटी. सकल जैन समाज कुचामन सिटी की ओर से 7 सितम्बर रविवार को जैन प्रतिभाओं और दशलक्षण व्रतियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।


यह आयोजन जैन वीर मंडल के तत्वावधान में जे. डी. जैन स्कूल पलटन गेट पर सुबह 10 बजे शुरू होगा।

संस्था सचिव सुभाष पहाड़िया व अशोक झांझरी ने बताया कि यह 15वां प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह होगा। इसमें वर्ष 2024-25 में राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की दशवीं व बारहवीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, एसएसटी स्नातक, बीएड, स्नातकोत्तर में 75% से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएँ तथा उच्च तकनीकी व व्यवसायिक डिग्री जैसे सीए, एमबीए, सीएस, बीटेक, एमबीबीएस, एलएलबी, आरएएस आदि में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष देवेंद्र पहाड़िया ने बताया कि पर्युषण पर्व पर दशलक्षण व्रत (उपवास) करने वाले व्रतधारियों का भी सम्मान किया जाएगा। इनमें सुशीला पहाड़िया, दीपिका बड़जात्या, राखी पाटोदी, अमन पाटोदी (कुचामन), अमन पाटनी व नमन काला (मुरादनगर) और पंचमेरु तेला व्रती शामिल हैं।

इसके साथ ही जैन समाज के श्रेष्ठी श्रावक लालचंद पहाड़िया, श्रेष्ठी श्राविका शांति देवी अजमेरा तथा श्रेष्ठी दम्पती भगवती देवी – कमल कुमार पहाड़िया (गणेश डूगरी मार्ग) का भी सम्मान कर बहुमान किया जाएगा।
कुचामन सिटी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में पीपा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन






