Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ग्राम आसपुरा में जिम्नास्टिक व मलखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ

कुचामन सिटी: ग्राम आसपुरा में जिम्नास्टिक व मलखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा विद्यालयी जिला स्तरीय जिम्नास्टिक व मलखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को कुचामन के निकटवर्ती ग्राम आसपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

समारोह की शुरुआत झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्चपास्ट के साथ हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की शपथ भी ली।

- विज्ञापन -image description

आसपुरा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं जिम्नास्टिक कोच बाबूलाल कमेडिया ने बताया कि उद्घाटन के बाद सुबह के सत्र में रोप मलखम्ब की प्रतियोगिताएं 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में आयोजित करवाई गईं।

वहीं, शाम के सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा नियुक्त शारीरिक शिक्षकों बाबूलाल कमेडिया (आसपुरा), चंदूराम कुमावत (बाग वाली कोठी, उग्रपुरा) और लालाराम जांगिड़ (नदोली चांदावता) की देखरेख में जिम्नास्टिक फ्लोर एक्सरसाइज (छात्र-छात्रा वर्ग) तथा पॉमल हॉर्स (छात्र वर्ग) की स्पर्धाएं सम्पन्न हुईं।

- Advertisement -ishan

विद्यालय की प्राचार्य सुचेता सिंह, शिक्षक रामनिवास थ्योरी, राजकुमार, जुगल किलका तथा शिक्षिका वंदना शर्मा ने अतिथियों, खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

कोच कमेडिया के अनुसार – 23 सितम्बर को सुबह के सत्र में छात्र-छात्रा वर्ग में जिम्नास्टिक वोल्टिंग टेबल तथा हैंगिंग मलखम्ब की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संपूर्ण प्रतियोगिता का संचालन 25 सितम्बर तक किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर भी आसपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ही आयोजित होगा।

कुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट ने किए अनेक सेवा कार्य

कुचामन सिटी: शाकंभरी माता मंदिर की बरगद वाटिका में लॉयन्स क्लब ने किया पौधारोपण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!