Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: उगरपुरा स्कूल में BIS क्लब ने LSVS पर विद्यार्थियों के...

कुचामन सिटी: उगरपुरा स्कूल में BIS क्लब ने LSVS पर विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव सत्र किया आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. डीडवाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उगरपुरा में शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वावधान में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड (LSVS) विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि BIS जयपुर से आए रिसोर्स पर्सन मनोज सिंह एवं संजू चौधरी ने विज्ञान के सिद्धांतों के आधार पर मानकीकरण की जानकारी विद्यार्थियों को सरल और सहज तरीके से दी। उन्होंने BIS की कार्यप्रणाली, वस्तुएँ खरीदते समय मानक मार्क पहचानने के तरीके तथा निर्माण प्रक्रिया के वैज्ञानिक पहलुओं को उदाहरण सहित समझाया।

- विज्ञापन -image description

विशेष रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रिक प्रेस जैसे दैनिक उपयोगी उत्पादों के माध्यम से मानकीकरण की महत्ता बताई गई। विद्यार्थियों को वस्तु निर्माण प्रक्रिया, सामग्री परीक्षण, आकार-प्रकार एवं सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं BIS क्लब प्रभारी नरेंद्र कुमार कुमावत ने बताया कि सत्र के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उन्हें BIS Care App के माध्यम से किसी भी उत्पाद की मानक प्रामाणिकता जांचने की जानकारी भी दी गई।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, व्याख्याता विजय लक्ष्मी, पूनम नेत्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, रेखा शर्मा, विनीता चतुर्वेदी, मधु शर्मा, सुशीला गहन, जमना कुमारी, विमला घोटिया, अमिता चौधरी, दिलीप सिंह, बाबूलाल, शंकर लाल कुमावत, तीजू, गीता कुमावत सहित BIS क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मकराना में जागरण से लौट रहे युवक की करंट से मौत, परिजनों ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा; आंदोलन की चेतावनी

कुचामन सिटी के सुनील बारिया को मिला इंटेलिजेंसी अवॉर्ड, समाज में बढ़ाया गौरव

कुचामन सिटी के डॉ. भंवर लाल गुगड़ को मिला नेशनल अवार्ड, दिल्ली में हुए सम्मानित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!