Homeकुचामनसिटीकुचामन पुस्तकालय में राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम आज से शुरू, 18 टीमों...

कुचामन पुस्तकालय में राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम आज से शुरू, 18 टीमों ने लिया भाग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुस्तकालय में आज राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति आसिफ खान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुचामन पुस्तकालय अध्यक्ष महेंद्र पारीक ने की, जबकि मंच संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया।

- विज्ञापन -image description
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

आज के दिन हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया और कक्षा 6 से 12 व स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कुल 18 टीमों ने भाग लिया।

आगे के कार्यक्रमों के अनुसार – 13 सितम्बर (शनिवार) को दोपहर 12:15 बजे काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थी हिन्दी कवियों की रचनाओं का पाठ करेंगे। इसके बाद 14 सितम्बर (रविवार) को दोपहर 12:15 बजे आमंत्रित वक्ताओं और साहित्यकारों द्वारा “हमारी राष्ट्रभाषा व हिन्दी साहित्य हमारा गौरव” विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: नगर परिषद की लापरवाही, दिन में भी जल रही रोड लाइटें

कुचामन सिटी: भाँवता गांव में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, गांव में दशहत का माहौल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments