Sunday, April 19, 2026
Homemakranaमकराना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चैन स्नेचिंग गैंग के सरगना...

मकराना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चैन स्नेचिंग गैंग के सरगना को दबोचा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना पुलिस ने अवैध हथियार रखने व चैन स्नेचिंग की वारदातों में वांछित आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

- विज्ञापन -image description
image description

आरोपी इलाके में चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

मकराना पुलिस ने अपहृता नाबालिग को किया सुरक्षित दस्तयाब

जानकारी के अनुसार – 22 सितंबर 2025 को गश्त के दौरान हैडकानि. राजेन्द्रसिंह मय जाप्ता को सूचना मिली कि किरडोलिया सर्किल जुसरी की ओर से आ रहा एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर दबिश देकर आरोपी जावेद पुत्र जमील अहमद निवासी राठौड़ी की गु्वाड़ी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक धारदार पुराना इस्तेमाली लोहे का छुरा बरामद हुआ। इस पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में प्रकरण दर्ज किया गया।

- Advertisement -ishan

मकराना पुलिस ने हत्या व एससी/एसटी एक्ट प्रकरण में आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेन्द्र कुमार जैन (आरपीएस), वृत्ताधिकारी मकराना भवानीसिंह (आरपीएस) के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मकराना सुरेश कुमार सोनी (पु.नि.) के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

आरोपी ने बुर्जुग से लेकर फाइनेंस कर्मी तक को लूटा 

पूछताछ में आरोपी ने कस्बा मकराना में राह चलते व्यक्तियों को डरा-धमकाकर रुपए छीनने की कई वारदातें करना स्वीकार किया। इनमें 1 जुलाई को फाइनेंस कर्मी से 18,000 रुपए, 1 सितंबर को होटल के पास फाइनेंस कर्मी से 7,500 रुपए, 5 सितंबर को सब्जी मंडी में बुजुर्ग से 2,500 रुपए, 10 सितंबर को गुणावती घाटी में युवक से 13,000 रुपए और कालानाडा में बुजुर्ग से 5,000 रुपए छीनने की घटनाएं शामिल हैं।

टीम सदस्य – इस कार्रवाई में हैडकानि. राजेन्द्रसिंह, कानि. लतीफ खां, कानि. केशाराम, कानि. ओमप्रकाश व चालक कानि. रामदयाल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार – आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी व छीना-झपटी की वारदातें करता था।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को नशे की लत से दूर रखें।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!