Homeक्राइम न्यूजनावां: हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई के साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नावां: हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई के साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुँचाने के मामले में एक और आरोपी को दबोच लिया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामनसिटी नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) व वृताधिकारी अरविन्द विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी नंदलाल (पु.नि.), पुलिस थाना नावां शहर की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी सहीराम को गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार –  6 अगस्त 2025 को बीकानेर पुलिस एक 10,000 रुपये के ईनामी वांछित अपराधी और हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई का पीछा कर रही थी। इस दौरान नरेश ने सांभर चौराहा पर पुलिस की गाड़ी को जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना की रिपोर्ट बीकानेर स्पेशल टीम के उपनिरीक्षक दीपक यादव ने पेश की, जिस पर पुलिस थाना नावां शहर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

नावां पुलिस ने बीकानेर के हिस्ट्रीशीटर नरेश बिश्नोई को किया गिरफ्तार, पहले एक कॉलोनी में की थी फायरिंग

- Advertisement -ishan

पुलिस थाना नावां शहर द्वारा प्रकरण में पूर्व में आरोपी नरेश, रामनिवास, दिनेश, विक्रम और स्वरूप साद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था। वहीं, मामले में वांछित आरोपी सहीराम (35) पुत्र बीरबलराम निवासी बंगलानगर थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर को बीकानेर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी नंदलाल (पु.नि.), हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल सोहन, संदीप, प्रियंक कुमार और गुंजन की विशेष भूमिका रही।

नावां पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

ड्रग्स, नकली नोट और स्कॉर्पियो के साथ नावां पुलिस ने बीकानेर के अब तक 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments