नावां शहर के राजकीय व निजी विद्यालयों में बुधवार को डिप्थीरिया एवं टिटनेस रोगों के बचाव हेतु दस वर्ष व सोलह वर्ष की विद्यार्थियों के टीके लगाए गए।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डीडवाना कुचामन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डीडवाना कुचामन के आदेशानुसार बुधवार को शहर के शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैन विद्यालय, भारती पब्लिक स्कूल में राजकीय चिकित्सालय नावां की टीम ने टीके लगाए।

शारदा बाल निकेतन विद्यालय निदेशक हरिओम प्रसाद शर्मा ने बताया कि स्वस्थ नारी – सशक्त नर्सिंग परिवार अभियान के अंतर्गत 10 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया गया।
नर्सिंग ऑफिसर मनीष गौड़ एवं सिकंदर खान ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शहर के सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। अतः अभिभावक बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

राजकीय चिकित्सालय नावां के नर्सिंग ऑफिसर भगवान सहाय के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, लैब टेक्नीशियन सोनल, आशा विजया शर्मा, ज्योति टेलर, मंगली देवी के साथ नर्सिंग छात्राएं सोनिया कुमावत, समीरा गुर्जर, सीफा खान ने सहयोग किया। प्रधानाचार्या कंचन शर्मा ने सभी का व्यक्त किया।
नावां: श्री श्याम परिवार समिति के अष्टम वार्षिकोत्सव में शाही रथ यात्रा एवं भजनों की धूम






