नावां शहर के स्टेशन नाड़ा बालाजी मंदिर परिसर में मां शाकंभरी नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रि महोत्सव गरबा-डांडिया की सुरमई धुनों से गूंज रहा है।


कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान में गरबा-डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दी।

महिलाओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्ति और उत्साह से भर दिया। राजस्थानी परिधान में सजी धजी महिलाओं ने जब गरबा की प्रस्तुतियां दीं, तो दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। स्टेशन नाड़ा बालाजी मंदिर परिसर में हर कोई झूमता नजर आया।
डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महोत्सव में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

कुचामन सिटी: महावीर कॉलोनी के झांझरी प्रांगण में भव्य गरबा नाइट का आयोजन






