कुचामन सिटी. स्थानीय विद्यालय सुरजी देवी काबरा में कक्षा 12 की छात्राओं ने माता के नौ रूपों का बहुत ही सुंदर रूप प्रस्तुत किया।


यह सभी छात्राएँ ब्यूटी एड वेलनेस की व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, जो कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को दी जाती है।

व्यावसायिक प्रशिक्षिका अलका शर्मा ने बताया कि सभी छात्राएँ अपने कौशल और हुनर का शानदार प्रदर्शन करती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या अनुराधा, प्रभारी माणकचन्द चोटीया, व्यावसायिक प्रशिक्षिका अलका शर्मा और अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
जिन छात्राओं ने अपना हुनर प्रदर्शित किया, उनमें प्रियका, तनु, मानसी, असमा, गुनगुन, ऊषा, भूमिका, मेसून सहित अन्य छात्राएँ शामिल रही।






