कुचामन सिटी. ग्राम भूणी से खाटूश्यामजी की खुशहाली एवं क्षेत्र की समृद्धि की मंगलकामना के लिए गुरुवार सुबह भव्य पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ।


बालाजी मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना व गगनभेदी जयकारों के बीच रवाना हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

तीन दिवसीय, 55 किलोमीटर लंबी इस नवमी पैदल यात्रा की अगुवाई भाजपा मारोठ मंडल उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह एवं ओमप्रकाश कुमावत ने की। यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी, जिसमें श्रद्धालु श्याम भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।
भाजपा नेता नारायण वैष्णव ने बताया कि यह भूणी से खाटूश्यामजी की नौवीं पैदल यात्रा है, जो हर वर्ष भादवे माह में आयोजित होती है। यह यात्रा सामाजिक समरसता की मिसाल है और समाज में एकता का संदेश देती है।

यात्रा में राकेश कुमावत, दिनेश कुमावत, सोहन कुमावत, तेज सिंह, गंगा सिंह, हेमा गुर्जर, चेतन कुमावत, भरत लाल, गुनण कुमावत, सोनू सिंह, बल्ला राम कुमावत, हनुमान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और स्वागत द्वार लगाकर यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। पहले दिन यात्री दातारामगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
गाजे-बाजे और जयकारों के बीच यह यात्रा सुरेरा, दातारामगढ़ व बाय होते हुए 6 सितम्बर को खाटू श्यामजी दरबार पहुंचेगी। वहाँ झंडा चढ़ाकर यात्रा का समापन होगा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए सांवरिया से मंगलकामना की जाएगी।
कुचामन सिटी: चैक प्रकरण में राजीनामा तोड़ने पर मुकेश कुमार गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
कुचामन सिटी: भारी बारिश से गलने लगी किसानों की फसलें, मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान






