Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट ने किए अनेक सेवा...

कुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट ने किए अनेक सेवा कार्य

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जीव दया सेवा समिति के तत्वावधान में आज कुचामन गौशाला (बीड़) में गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया।

- विज्ञापन -image description

बुड्सू रोड स्थित पौधों को टैंकरों से पानी पिलाया गया। जगह-जगह गौ माता के लिए पानी के बिलिए भरवाए गए।

- विज्ञापन -image description

कुत्तों को टोस्ट खिलाया गया एवं दल्ला बालाजी रोड पर रोजाना की तरह पातल में खाना डाला गया। इसमें संपत चावला की सेवाएं सराहनीय रही।  

इसके अलावा, अन्नपुर्णा रसोई कुचामन और लीचाना में जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना खिलाया गया।  
रोजाना की तरह कबूतरों को अनाज और चींटियों को किडिनाल (आहार) दिया गया।  

- Advertisement -ishan

बच्चों में सेवा कार्य की प्रेरणा दी गई। समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने लोगों से अपील की कि सभी को सेवा कार्य करना चाहिए। सचिव प्रदीप काला ने बताया कि जीव दया सेवा समिति द्वारा रोजाना अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं।  

इन सभी सेवा कार्यों में उपस्थित रहे – अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, जीव मित्र अशोक दीपचंद काला, जीव मित्र अशोक कोठारी, जीव मित्र राजेंद्र वैष्णव फ़ौजी पलाड़ा, जीव मित्र रामावतार अग्रवाल (मिठड़ी वाले), जीव मित्र संदीप पांड्या, जीव मित्र निर्मल पांड्या, जीव मित्र महावीर पांड्या, जीव मित्र रम्यक पांड्या, बबीता अजमेरा, विधि, सोमी पांड्या। सचिव प्रदीप काला ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

कुचामन सिटी: शाकंभरी माता मंदिर की बरगद वाटिका में लॉयन्स क्लब ने किया पौधारोपण

नावां: मेला महोत्सव पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हवन में दी आहूतियां

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments