Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खण्ड स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल ने...

कुचामन सिटी: खण्ड स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल ने लहराया परचम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खण्ड स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी प्रतियोगिता (11 वर्षीय) 2025-26 का भव्य आयोजन यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल, कुचामन सिटी में हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

- विज्ञापन -image description

छात्र वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। कबड्डी प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाते हुए टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, खो-खो (अन्य वर्ग) एवं रिले दौड़ में विद्यालय की टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी, भामाशाह विजेंद्र मुहाल, सेवानिवृत्त शिक्षक तुलसीराम घोडेला एवं पंचायत समिति सदस्य गोपाल कुमावत मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट में कुचामन ब्लॉक की खो-खो, कबड्डी, जिम्नास्टिक, शारीरिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सामूहिक आयोजन हुआ, जिसमें ब्लॉक की 50 टीमों और लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

- Advertisement -ishan

विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुचामन सिटी: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवराज गौड़ ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर लहराया परचम

कुचामन सिटी: खस्ता हाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments