Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ध्वजारोहण व मंगल कलश स्थापना से दशलक्षण महापर्व का शुभारम्भ

कुचामन सिटी: ध्वजारोहण व मंगल कलश स्थापना से दशलक्षण महापर्व का शुभारम्भ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डीडवाना रोड पर जैन धर्म के महापर्व पर्युषण पर्व अंतर्गत दशलक्षण महोत्सव का शुभारम्भ आज ध्वजारोहण और मंगल कलश स्थापना के साथ हुआ। प्रथम दिवस का आयोजन उत्तम क्षमा धर्म को समर्पित रहा।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

सुबह 6:30 बजे पंडित सुमति कुमार जैन (इंदौर) के सान्निध्य में 81 श्रावकों ने कलशाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान आदिनाथ की शांति धारा का सौभाग्य तेजकुमार–पंकज कुमार बडजात्या परिवार, सुरेशकुमार–संदीप कुमार पांड्या परिवार, सुभाषचंद–हितेशकुमार पाटोदी परिवार को मिला। वहीं भगवान शांतिनाथ की शांति धारा का लाभ ज्ञानचंद–अनुभव गोधा परिवार तथा मदनलाल–मनोज कुमार छाबड़ा परिवार (धुबड़ी, असम) ने लिया।

ध्वजारोहण का पुण्य कार्य कांता देवी, नवीन कुमार व अनिल काला परिवार (प्रेमपुरा) द्वारा किया गया। मंगल कलश स्थापना लालचंद–कमल कुमार–पंकज पहाडिया परिवार की ओर से संपन्न हुई।

- Advertisement -ishan

सचिव मुकेश काला ने बताया कि कार्यक्रम में गायक कलाकार दिनेश जैन ने देव शास्त्र पूजा, गुरु पूजा, सिद्ध पूजा, पचमेरु पूजा, सोलहकारण पूजा, दशलक्षण पूजा व विधान भक्ति भाव से कराए, जिससे श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन हो गए।

अध्यक्ष लालचंद पहाडिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे पंडित सुमति कुमार ने तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन किया। सायं 7 बजे आरती रात्रि 7:45 बजे सामायिक पाठ तथा 8:30 बजे उत्तम क्षमाधर्म पर प्रवचन हुआ। रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रावक–श्राविकाओं सहित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कुचामन सिटी में आरयूआईडीपी के तहत स्वच्छता व सीवरेज जागरूकता रैली, 500 छात्राओं ने लिया भाग

कुचामन में हटाए गए कांग्रेस के सभापति और उपसभापति, अब भाजपा विधायक ने उगला सच

नावां: मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 11 आरोपी नामजद, नाबालिग भी शामिल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!