Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में कुमावत विकास समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय,...

कुचामन में कुमावत विकास समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय, 2 नवम्बर को होगा सम्मेलन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

 कुचामनसिटी। कुमावत विकास समिति की कार्यकारणी की बैठक रविवार को आयोजन समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी की अध्यक्षता में हुई। 

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में समाज के भवन में चल रहे विकास कार्यों के बारे मे चर्चा हुई। दरअसल भवन में  भूतल के दस कमरों का कार्य लगभग पूरा हो गया। दोनों तरफ की बरामदा का काम पूरा हो रहा है। अब भवन के हॉल में ग्रेनाइट लगवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। चौदहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन देव उठनी एकादशी के अवसर पर 2 नवम्बर को होगा। 

- विज्ञापन -image description

सम्मेलन के लिए बैठक के दौरान मौके पर ही 3 जोड़ों का पंजीकरण किया गया तथा इसके लिए अधिक से अधिक जोड़ों का विवाह हो सभी सदस्यों से संख्या बढ़ाने के बारे में चर्चा की गई। पंजीकरण की अंतिम दिनांक 30 सितम्बर तक रखी गई है। इसके लिए पंजीकरण मनोज कशमीवाल के पास भोमराजका स्कूल के सामने स्टेशन रोड कुचामन सिटी में दस्तावेज के साथ करवा सकते है। 

समिति सचिव मोहन घोडेला ने बताया कि सभी सदस्यों को सदस्य शुल्क समिति के बैंक खाते में जमा करवाने है। कार्यकारणी सदस्य यदि 3 मीटिंग में नहीं आते है तो वह कार्यकारिणी से स्वत ही हट जाएगा। भवन आगामी शादियों, पार्टीयो के लिए बुकिंग के लिए तैयार हैं। सभी सदस्यों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक भवन की बुकिंग करवाएं। 

- Advertisement -ishan

बैठक में राजकुमार फौजी, ओमप्रकाश बरवाल, किशोर नोखवाल, सचिव मोहन घोडेला, पेमाराम घोडेला, सावरमल देवतवाल, मानाराम कारग्वाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र घुमाया, संरक्षक रघुनाथ पिपलौदा, पुसाराम राजोरिया, मुखाराम झन्झनोदिया, जगदीश पिपलोदा, अनिल सिहोता, शिंभू बालोदिया हेमाराम मोरवाल, मनोज कुसमीवाल, नारायण बालोदिया, रामचंद बालोदिया, दुलीचन्द किरोड़ीवाल, मुकेश सिघाटया राजु घोडेला, लादुराम अडावणिया, गोपाल कुसमिवाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!