Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: मंत्री के आश्वासन और परिजनों को आर्थिक सहयोग के बाद खाखड़की...

नावां: मंत्री के आश्वासन और परिजनों को आर्थिक सहयोग के बाद खाखड़की धरना समाप्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां। खाखड़की में 11 अगस्त 2025 को शुरू हुआ धरना आज 14 अगस्त 2025 को समाप्त हो गया। धरना समाप्ति के बाद अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने ठेकेदार की पुनः उच्च स्तरीय जांच करने का निर्णय लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

आज सुबह चिकित्सा मंत्री का काफिला रोका

आज सुबह खाखड़की धरना को समर्थन देने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्त्ता सांभर चौराहे से धरना स्थल पहुंचे। इसी दौरान राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का काफिला गुजर रहा था। रामनिवास पोषक और युवा टीम ने गाड़ी को सड़क मार्ग में रोककर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

- विज्ञापन -image description

मंत्री के आश्वासन के बाद बनी सहमति

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बजट सत्र में नई सड़क बनवाने की घोषणा करवाने का आश्वासन दिया गया है। सड़क निर्माण का प्रोजेक्ट लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट से किया जाएगा। इस सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गारंटी पीरियड तक नियमित देखरेख की जाएगी।

धरना के दौरान नवजात की मौत पर मुख्यमंत्री दुर्घटना के तहत 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। साथ ही स्थानीय समाज से भी सहयोग मिला, जिसमें 50 हजार रुपये साल्ट डवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी, 20 हजार रुपये अजमेर नमक उत्पादक संघ, और 30 हजार रुपये गांव की तरफ से दिए गए।

- Advertisement -ishan

इस धरना प्रदर्शन से जुड़ी खबरें –

खाखड़की धरना-प्रदर्शन में नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी के मंत्री विजय सिंह और भाजपा सरकार पर तीखे वार

खाखड़की ग्रामीणों का SDM कार्यालय नावां के समक्ष धरना प्रदर्शन

नावां-खाखड़की मौत बनती सड़क पर ग्रामीणों का रोष, पेचवर्क रुकवाया, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!