नावां: देश की आजादी का जश्र स्वतन्त्रता दिवस शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी दिव्या सोनी ने ध्वजारोहण किया।




इसके साथ ही इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी मनीषा चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल ने ध्वजारोहण तिरंगे को सलामी दी।
ढोल की गूंज व आणक की ताल के साथ देश की आन, बान व शान की रक्षा का जज्बा मन में लिए छात्र-छात्राओं ने कदम से कदम मिलाकर तिरंगे को सलामी दी।


समारोह के दौरान कभी देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो कभी राजस्थान के वीर एवं वीरांगनाओं के शौर्य का बखान किया गया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन कर देश के युवा होने का आभास कराया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी, विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, थानाधिकारी नंदलाल चौधरी का नगरपालिका की ओर से स्वागत किया गया।
उपखण्ड अधिकारी दिव्या सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्त नागरिकों व बच्चों को देश में स्वच्छता रखने व लोगों को बताया कि आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों ने घर घर तिरंगा लहराकर जश्र मनाया है। उन्होनें आम जन को देश सेवा का जज्बा रखने का संदेश दिया।
नावां: मंत्री के आश्वासन और परिजनों को आर्थिक सहयोग के बाद खाखड़की धरना समाप्त
शारदा बाल निकेतन स्कूल नावां सिटी के बच्चों ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली






