Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरनावां उपखंड मुख्यालय पर स्काउट गाइड के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

नावां उपखंड मुख्यालय पर स्काउट गाइड के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में स्थानीय बालचर संघ नावां का वार्षिक अधिवेशन आज सैनी भवन में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

स्थानीय बालचर सचिव मोहन सिंह सेवदा ने बताया कि नावां ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों के यूनिट लीडर, ईको क्लब प्रभारी एवं संस्था प्रधानों ने इस वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरलाल सिंह कालेर, सीबीईओ नावां ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन का परिचय है और स्काउट गाइड वर्दी से स्काउट अध्यापक की अलग पहचान होती है तथा स्काउट गाइड अध्यापक जीवन भर अपने बच्चों के साथ जुड़ा रहता है। कालेर ने कहा कि स्कूल में इस गतिविधि का संचालन सक्रिय रूप से करना चाहिए, जिससे बच्चों के साथ अभिभावकों से संपर्क बना रहता है।

एसीबीईओ मालचंद नेटवाल ने कहा कि स्काउट एंड गाइड हमेशा समाज सेवा के लिए तैयार रहते हैं और बच्चों को उनकी रुचि अनुसार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके साथ ही विद्यालय में सप्ताह में एक दिन स्काउट गतिविधि का आयोजन होना चाहिए।

- Advertisement -ishan

मोहन सिंह सेवदा ने अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया और कहा कि सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्काउट गाइड पशु-पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है। कार्यक्रम का संचालन मदन लाल एवं दामोदर प्रसाद ने किया। पंजीकरण कार्य में ओमप्रकाश गरवा, श्रीकिशन चौधरी, रमेश चंद खर्रा, जितेन्द्र सिंह नरुका ने सहयोग किया। सेवदा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

खाखड़की ग्रामीणों का SDM कार्यालय नावां के समक्ष धरना प्रदर्शन

नावां के अखेपुरा में हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को गंभीर खतरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!