Wednesday, June 10, 2026
Homeनावां शहरनावां के अखेपुरा में हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को...

नावां के अखेपुरा में हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को गंभीर खतरा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर (डीडवाना कुचामन जिला) में हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को गहरा नुकसान हो रहा है। अखेपुरा ग्राम की सार्वजनिक नाड़ी में असामाजिक तत्व खुलेआम खेजड़ी, बबूल सहित कई प्रजातियों के हरे पेड़ों को काटकर अवैध व्यापार में लिप्त हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

स्थानीय प्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है।

- विज्ञापन -image description

ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ सरकार हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नए पेड़ लगाकर हरियाली बढ़ाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर वन विभाग की नाक के नीचे से पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है। कटे हुए पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बाहर भेजा जा रहा है।

- Advertisement -ishan

प्रशासन को सूचना, कार्रवाई शून्य

पर्यावरण प्रेमी श्योदन राम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग सार्वजनिक तलाई से हरे पेड़ कटवा रहे हैं। इस संबंध में नावां तहसीलदार, पटवारी और मारोठ पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद तहसीलदार को एक लिखित पत्र सौंपकर आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।

नावां में पहले भी कट चुके हैं 10,000 से अधिक पेड़

यह पहली बार नहीं है जब नावां में हरे पेड़ों का सफाया हुआ हो। इससे पहले भी यहां 10,000 से अधिक पेड़ों की कटाई की जा चुकी है। सरकार ने नावां क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से 100 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट एसजेवीएनएल कंपनी को आवंटित किया था। इस परियोजना के लिए बीहड़ क्षेत्र की करीब 968 बीघा भूमि में मौजूद खेजड़ी और अन्य पेड़ों को काटा और उखाड़ा गया।

खेजड़ी को सबसे अधिक नुकसान

विशेषज्ञों का कहना है कि खेजड़ी का पेड़ थार मरुस्थल के पारिस्थितिक संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल रेगिस्तानी क्षेत्रों में मिट्टी के कटाव को रोकता है बल्कि पशुओं के चारे और ऑक्सीजन का भी बड़ा स्रोत है। इतनी बड़ी संख्या में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई से स्थानीय जैव विविधता पर गंभीर असर पड़ेगा।

नावां में क्षतिग्रस्त सड़क ने ली नवजात बच्चे की जान

रक्षाबंधन पर युवक का अपहरण, मारपीट के बाद कुचामन सिटी कॉलेज के सामने फेंका

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!