Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: 56 हजार वरिष्ठजनों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, जल्द करें...

डीडवाना-कुचामन: 56 हजार वरिष्ठजनों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, जल्द करें आवेदन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन। बुजुर्ग समाज का वह स्तंभ होते हैं जिनके अनुभव और ज्ञान से एक सभ्य और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जाती है।

- विज्ञापन -image description
image description

जीवन की संध्या बेला में उन्हें मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक सुकून की अनुभूति हो सके, इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जा रही है जो सेवा और सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है।

- विज्ञापन -image description

यह योजना उस ’ऋण’ को चुकाने का प्रयास है जो हर पीढ़ी अपने पूर्वजों के प्रति महसूस करती है।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना राजस्थान के उन वरिष्ठ नागरिकों को एक बार निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करती है, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और जो आयकरदाता नहीं हैं। इस योजना के तहत सरकार न केवल उनकी यात्रा का समस्त खर्च वहन करती है बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधासम्पन्न यात्रा भी सुनिश्चित करती है।

- Advertisement -ishan

56 हजार वरिष्ठजन को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर

राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप इस बार कुल 56 हजार वरिष्ठजन को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। इनमें से 50 हजार को एसी ट्रेन एवं 6 हजार को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत 6 जून को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025-26 का फीता काटकर शुभारंभ किया था।

उन्होंने योजना के तहत प्रथम वातानुकूलित राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एसी ट्रेन से वरिष्ठ नागरिकों ने रामेश्वरम एवं मदुरई के तीर्थ स्थलों की यात्रा की।

तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन किया जा सकेगा आवेदन

इस योजना के अगले चरण के तहत देवस्थान विभाग ने फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके तहत विभाग की वेबसाइट पर 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। जिस यात्री का चयन विगत वर्षों में हो गया और वे स्वेच्छा से यात्रा पर नहीं गए, उन्हें इस बार शामिल नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के पश्चात जिला स्तर पर गठित समिति पात्र लोगों का चयन करेगी। यात्रा के लिए 100 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। चुने गए पात्र लोगों को यात्रा पर भेजा जाएगा। एक ट्रेन में 800 वरिष्ठजन यात्रा कर सकेंगे।

15 रेलमार्गों के जरिए 40 तीर्थ स्थलों के हो सकेंगे दर्शन

वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा के माध्यम से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। वहीं 15 रेलमार्गों के जरिए लगभग 40 तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस बार स्वर्ण मंदिर के अतिरिक्त सिख धर्म के अन्य तीर्थ स्थलों श्री हजूर साहिब (महाराष्ट्र) व पटना साहिब (बिहार) को भी शामिल किया गया है।

वरिष्ठजन हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, सम्मेद शिखर, पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, द्वारिकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति, पद्मावती, कामाख्या, गुवाहाटी, गंगासागर, कोलकाता, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, रामेश्वरम, मदुरई, वैष्णोदेवी, अमृतसर, वाघा बॉर्डर, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा, बिहार शरीफ, पटना साहिब, श्री हजूर साहिब नांदेड़ तथा गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल, चर्च आदि की यात्रा कर सकेंगे।

बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का भी रखा जाता है विशेष ध्यान

यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और सहयात्रियों के साथ गरिमामयी व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाता है। ट्रेन में डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा भी मिलती है।

इसके अलावा सभी यात्रियों के ठहरने के लिए होटल, ट्रांसपोर्ट एवं मंदिर दर्शन की सुविधा के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुबह-शाम के खाने, नाश्ते की व्यवस्था भी देवस्थान विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। तीर्थ यात्रा के लिए ले जाने वाली ट्रेनों के डिब्बों पर राजस्थानी लोक नृत्य, लोक कलाएं, तीज-त्यौहार के साथ ही राजस्थान के मंदिर, दुर्ग, अन्य पर्यटक स्थल व अभयारण्य भी दर्शाए गए हैं। इनके माध्यम से राजस्थान की कला और संस्कृति की झलक मिलती है।

रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी बहनों को मिली सौगात, डीडवाना-कुचामन में हुआ सम्मान समारोह

सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर, कुचामन सिटी में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!