कुचामन सिटी. शहर में डीडवाना रोड पर स्थित किसान सर्किल पर बुधवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस के पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी भी पहुंचे।


स्व. मलिक को श्रद्धांजलि देते हुए किसानों का मसीहा बताया। इस दौरान काफी संख्या में किसान और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

सभी लोगों ने स्व. मलिक की तस्वीर के समक्ष 2 मिनट का मौन धारण करके पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने जीवन भर किसानों के हित में काम किया। राज्यपाल जैसे पद पर रहते हुए भी किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने पद या अन्य किसी तरह का लालच किए बिना किसानों का साथ दिया। वह अपने अंतिम समय में भी किसानों की आवाज को बुलंद करते रहे।

वहीं चौधरी ने कहा कि स्व. मलिक को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो सरकार द्वारा नहीं मिला। यह बात किसान समाज के लिए पीड़ादायक है। श्रद्धांजलि सभा में अनेक वक्ताओं ने पूर्व राज्यपाल को ईमानदार, देशभक्त और सर्वसमाज के सर्वमान्य नेता बताया। वक्ताओं में विश्व जाट महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया, पार्षद शुभाष पावड़िया, कमलकांत डोडवाड़िया, मुननाराम फौजी, नगर अध्यक्ष शुतेन्द्र सारस्वत, जाट महासभा अध्यक्ष पुसाराम थोरी शामिल थे।
सभी ने कहा कि मलिक ने अपने जीवन में कभी भी सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने बताया कि विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के रूप में उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी। उनकी स्पष्टवादिता और बेबाक अंदाज उन्हें अलग पहचान देता था।
वक्ताओं ने कहा कि कई सदियों में ही मलिक जैसे महापुरुष जन्म लेते हैं। स्व. सत्यपाल मलिक का समाज व किसानों के लिए दिया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वह हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे और किसानों के हितैषी रहे थे। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, उपसभापति हेमराज चावला, विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया, पार्षद शुभाष पावड़िया, कमलकांत डोडवाड़िया, मुननाराम फौजी, शुतेन्द्र सारस्वत, जाट महासभा अध्यक्ष पुसाराम थोरी, पूर्व सरपंच भगीरथ गावड़िया, हरदेव सिंह पावड़िया, रामेश्वर पावड़िया फौजी, जैसा राम रणवा, नरेश रणवा, परवीन मावलिया, मुकेश जाझड़ा, ईश्वर साहू, अमरा राम धायल, बुधा राम क्रिडोलिया, मदन जड़वटा, भाजपा नेता ज्ञान राम रणवा, बिरधा राम साहू, ज्ञानराम कटिया, कुंदन राम गावड़िया, मदन जी कुलड़िया, रणजीत पोषक, धन्ना राम मील, एडवोकेट दरब खान, हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल कुंरड़िया सहित काफी संख्या में लोगों ने पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।






