Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के चितावा में 84 लाख की सड़क सालभर में ही...

कुचामन सिटी के चितावा में 84 लाख की सड़क सालभर में ही उखड़ी, एईएन से कार्रवाई की माँग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सरकार जहाँ एक ओर गाँवों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछा रही है, वहीं जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की जुगलबंदी से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

जो सड़कें वर्षों तक टिकनी चाहिए, वे कुछ ही महीनों में दम तोड़ती नज़र आ रही हैं।

- विज्ञापन -image description

इसका ताजा मामला चितावा में देखने को मिला, जहाँ मुख्यमंत्री राज्य सड़क योजना के तहत शहीद तलाई से चितावा स्टेडियम वाया अड़कसर–काकड़ तक बनाई गई सड़क की हालत बदतर हो चुकी है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण में तय मापदंडों का पालन नहीं किया गया और मनमाने ढंग से कार्य करवाया गया, जिससे यह स्थिति बनी है।

भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया का कहना है कि निर्माण कार्य की मजबूती की पोल अब खुल चुकी है। अगर यही हाल रहा तो यह सड़क जल्द ही पूरी तरह खराब हो जाएगी और सरकार द्वारा जनहित में खर्च की गई राशि भ्रष्टाचारियों की जेब गर्म करने में चली जाएगी।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि करीब सालभर पहले 84 लाख रुपए की लागत से बनी इस चार किलोमीटर लंबी सड़क में डामर बिछाया गया था। निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए थे, जो अब सड़क के टूटने, बिखरने और जमीन में धँसने के रूप में सामने आ रहे हैं। कुछ ही महीनों में सड़क का डामर कई स्थानों पर उखड़ गया है, जिससे निर्माण में की गई गंभीर गड़बड़ियाँ उजागर हो रही हैं।

ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण की जांच कर जिम्मेदार एजेंसी व अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन से कार्रवाई की मांग

भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन हिमांशु जैन को फोन कर शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की माँग की और यह भी कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में जनता के खून-पसीने से जमा टैक्स के धन का दुरुपयोग रोका जा सके।

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कुचामन सिटी में जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

कुचामन सिटी में चोरी की वारदात से सनसनी, दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान से एक तोला सोना पार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!