Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीस्प्रिट से अवैध मदिरा निर्माण पर कुचामन सिटी के लिचाणा गांव में...

स्प्रिट से अवैध मदिरा निर्माण पर कुचामन सिटी के लिचाणा गांव में बड़ी कार्यवाही

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अवैध मदिरा निर्माण व तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने दो माह में पांचवीं बड़ी कार्यवाही की है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन सिटी के लिचाणा में 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को संयुक्त टीम ने 215 लीटर स्प्रिट बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक मोटरसाइकिल जब्त की।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी नागौर दानाराम के मार्गदर्शन और सहायक आबकारी अधिकारी दीनदयाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने लिचाणा गांव में दबिश दी।

स्प्रिट के ड्रम के साथ महिला गिरफ्तार

सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कालूराम बावरी के घर से 200 लीटर का एक ड्रम स्प्रिट से भरा हुआ मिला, जिसका उपयोग अवैध मदिरा निर्माण में किया जाना था। मौके से कालूराम बावरी की पत्नी रूपा देवी को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा, कालूराम का पुत्र दीपेंद्र बावरी 15 लीटर स्प्रिट और एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार हुआ। कालूराम बावरी और एक अन्य स्प्रिट सप्लायर की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया है।

दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार

200 लीटर स्प्रिट बरामदगी का प्रकरण प्रहराधिकारी नावां एल.आर. बेड़ा द्वारा दर्ज किया गया, जबकि 15 लीटर स्प्रिट का मामला आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह निर्वाण ने दर्ज किया। फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई में आबकारी थाना नागौर, डीडवाना और नावां का जाप्ता शामिल रहा।

इससे पूर्व की गई बड़ी कार्रवाइयां

  1. लिचाणा गांव – 400 लीटर स्प्रिट, दो चौपहिया वाहन, हजारों पव्वे, ढक्कन, होलोग्राम, 47 पेटी निर्मित देशी मदिरा, पैकिंग मशीन, खाली ड्रम बरामद, छह लोग गिरफ्तार।
  2. टोडास गांव – अवैध फैक्ट्री से 200 लीटर स्प्रिट, 38 पेटी निर्मित देशी मदिरा, हजारों ढक्कन, खाली पव्वे, कार्टून, हस्तसंचालित मशीन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।
  3. तोषीणा गांव – खेत में बने मकान से 200 लीटर स्प्रिट, हजारों खाली पव्वे, ढक्कन, हस्तसंचालित मशीन जब्त, आरोपी हंसराज बावरी फरार।
  4. एक अन्य कार्रवाई – 25 लीटर स्प्रिट, गुप्त तहखाने में छुपाए हजारों खाली पव्वे व ढक्कन बरामद, हंसराज बावरी फरार।

कुचामन सिटी में ठगी करने वाले साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी में किराना की दुकान से हुई बड़ी चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में भी चोर पकड़ा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!