मकराना-मंगलाना टोल प्लाजा पर हाल ही में शुरू हुई टोल वसूली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के निजी वाहनों से टोल वसूली के विरोध में कांग्रेस विधायकों व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सोमवार को टोल का घेराव किया गया।


बता दें कि शनिवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नाराज़गी जताते हुए कहा था कि जब सड़क समिति की बैठक में यह निर्णय हो चुका है कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर तक के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाएगा, तो फिर प्रशासन इसे लागू क्यों नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब यह स्पष्ट फैसला हो चुका है, तो प्रशासन की ओर से टोल वसूली किया जाना गलत है। साथ ही मकराना विधायक द्वारा सोमवार को प्रस्तावित धरने का भी समर्थन किया था।
क्या हैं मांगें, विधायक ने बताया –
मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने बताया कि मकराना और मंगलाना में टोल प्लाजा के आस-पास रहने वाले लोगों से भी टोल वसूला जा रहा है, जबकि अन्य शहरों में ग्रामीणों को इससे छूट होती है। उन्होंने बताया कि इस विषय में डीडवाना-कुचामन कलेक्टर महेन्द्र खड़गावत से बातचीत की जा रही है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे से धरना शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन मांगे नहीं मान लेता।
विधायक ने मकराना व आस-पास के नागरिकों से अपील की कि इस मार्ग से फिलहाल आवाजाही न करें और वैकल्पिक रास्ता अपनाएं। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को मार्ग दिया जाएगा।
दोपहर से ही टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के साथ परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और टोल वसूली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
उपखंड कार्यालय में हुई बैठक –
आज सुबह मकराना के उपखंड कार्यालय में टोल कर्मियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, परबतसर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र जैन, अखलियत समाज के सदर आशु गौरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रियाज गौड़ तथा टोल प्रबंधन के कर्मचारी मौजूद रहे।
डीडवाना-कुचामन के ग्रामीणों से टोल वसूली पर नाराज हुए सांसद बेनीवाल, प्रशासन को सोमवार तक की चेतावनी
सतीश पुनिया ने कुचामन के टैगोर सैनिक स्कूल में लगाया एक पेड़ मां के नाम
कंचन कुमावत की मौत के मामले में कुचामन पुलिस ने समझाइश कर धरना समाप्त करवाया






