Homeडीडवानाब्लैक फिल्म लगी कारों व तेज आवाज वाली बुलेट बाइकों पर डीडवाना-कुचामन...

ब्लैक फिल्म लगी कारों व तेज आवाज वाली बुलेट बाइकों पर डीडवाना-कुचामन पुलिस की कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर के निर्देशन में जिलेभर में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में ब्लैक शीशे लगी कारों पर कार्रवाई की जा रही है।

- विज्ञापन -image description

साथ ही ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए तेज आवाज वाली बुलेट बाइकों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी है।

- विज्ञापन -image description

इसी क्रम में डीडवाना जिला मुख्यालय पर भी पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा, डीएसपी धरम पूनिया के नेतृत्व में तथा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो की अगुवाई में डीडवाना थाना पुलिस ने शहर के अशोक स्तंभ और अन्य प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान ब्लैक शीशे लगी कारों को रुकवाया गया, उनसे अवैध ब्लैक फिल्म हटवाई गई। साथ ही तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइकों को भी रुकवाकर जप्त किया गया।

- Advertisement -ishan

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे और अपराधियों में भय उत्पन्न हो।

साथ ही पुलिस द्वारा आमजन को यह समझाइश भी दी जा रही है कि—

  • अपनी कारों पर ब्लैक फिल्म न लगवाएं,
  • तेज आवाज वाली बुलेट बाइक न चलाएं,
  • साइलेंसर मॉडिफाई करवाकर वाहन न चलाएं,
  • मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट लगाएं,
  • फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें,
  • शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं।

पुलिस द्वारा विभिन्न ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही नियम उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

डीडवाना: मवेशी सामने आने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार हुए घायल

डीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के भवनों को पीडब्ल्यूडी ने किया सील, डेंजर जोन घोषित

डीडवाना कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों की बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments