डीडवाना कुचामन: राजकीय खेल स्टेडियम डीडवाना में आयोजित 79वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।



जिनमें अयूब शेख (पार्षद, वार्ड नंबर 33, नगर परिषद कुचामन सिटी) एवं विजय पारीक को यह सम्मान मिला।


राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, डीडवाना-कुचामन के जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत, एसपी ऋचा तोमर, जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, एवं डीडवाना एडीएम महेंद्र कुमार मीणा ने पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।






